Breaking News

भारत ने लिया बदला, तीन के बदले चीन के पांच सैनिकों को किया ढेर

नई दिल्ली। गलवान घाटी में चीन के साथ झड़प में सेना के एक अधिकारी समेत तीन भारतीय जवान शहीद हो गए हैं। भारतीय सेना ने इसकी पुष्टि की है। वहीँ, चीन का कहना है कि भारतीय सेना ने सीमा का उल्लंघन हमारे पांच सैनिकों को मार दिया है जबकि 11 सैनिक घायल हैं। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने इस खबर की पुष्टि की है।

भारतीय सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘गलवान घाटी में सोमवार की रात को डि-एस्केलेशन की प्रक्रिया के दौरान भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं। दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी इस वक्त इस मामले को शांत करने के लिए बड़ी बैठक कर रहे हैं’।

बता दें कि पिछले 50 सालों में भारत और चीन की सीमा पर चाहे जितना तनाव रहा हो लेकिन ऐसी ख़बरें नहीं आईं थी। बीती रात ऐसा क्या हुआ कि चीन और भारत के जवान आपस में भिड़ गए।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *