Breaking News

यूपी कृषि विज्ञान कांग्रेस में वैज्ञानिकों को सम्मान, तकनीक पर खास जोर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आयोजित छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैज्ञानिकों और संस्थानों को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश कृषि वैज्ञानिक सम्मान योजना 2025-26 के तहत 15 वैज्ञानिकों को सम्मानित किया, जबकि वर्ष 2025 में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 30 वैज्ञानिकों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में कृषि को आधुनिक तकनीक, नवाचार और स्टार्टअप्स से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते समय में खेती को केवल उत्पादन तक सीमित न रखकर उसे लाभकारी बनाना आवश्यक है, जिसके लिए नई तकनीकों को अपनाना जरूरी है।

समारोह का मुख्य आकर्षण लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड रहा, जो सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सब्जी विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. सत्य प्रकाश को उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए प्रदान किया गया।

विभिन्न श्रेणियों में भी वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान में डॉ. लोकेश कुमार गंगवार, उद्यान एवं सब्जी विज्ञान में बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के डॉ. अखिलेश चन्द्र मिश्रा को सम्मान मिला। पशुपालन, पशुचिकित्सा एवं मत्स्य विज्ञान में आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार गंगवार को पुरस्कृत किया गया।

जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में डॉ. वैशाली तथा सामाजिक विज्ञान में डॉ. कृष्ण कुमार सिंह को सम्मान दिया गया। विशिष्ट महिला वैज्ञानिक पुरस्कार चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की डॉ. श्वेता को प्रदान किया गया।

युवा वैज्ञानिकों में कृषि विज्ञान के लिए डॉ. अरविंद कुमार गुप्ता, उद्यान विज्ञान के लिए डॉ. मनीष पांडेय, पशु विज्ञान के लिए डॉ. प्रमिला उमराव और जैव प्रौद्योगिकी के लिए डॉ. विशाल चुग को सम्मानित किया गया, जबकि सामाजिक विज्ञान में डॉ. रूपन रघुवंशी को भी पुरस्कार मिला।

उत्कृष्ट पीएचडी थीसिस के लिए कृषि विज्ञान में डॉ. उत्कर्ष सिंह, उद्यान विज्ञान में डॉ. निमित सिंह और सामाजिक विज्ञान में डॉ. संदीप कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं इक्रीसेट के डॉ. रमेश सिंह को झांसी के टहरौली क्लस्टर में बेहतर कार्य के लिए लैंडस्केप रिस्टोरेशन लीडरशिप अवॉर्ड दिया गया।

संस्थागत श्रेणी में रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट कृषि संस्थान का सम्मान मिला। वहीं नोएडा, मेरठ और बागपत के कई एग्री स्टार्टअप्स को भी उनके नवाचार के लिए सराहा गया।

इसके अलावा हापुड़ की 121 वर्ष पुरानी गोशाला के संचालक सुरेश कुमार गुप्ता को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया और कृषि को नई दिशा देने में विज्ञान और नवाचार की भूमिका को अहम बताया।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *