Breaking News

सिविल सेवा परीक्षा : पहले तीन स्थानों पर महिला उम्मीदवारों ने किया कब्ज़ा

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 के अंतिम नतीजों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा यूपीएससी सीएसई 2021 के अंतिम परिणाम सोमवार, 30 मई 2022 घोषित किए गए। इसके साथ ही, यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा में टॉपर की लिस्ट भी जारी कर दी है। यूपीएससी 2021 टॉपर्स लिस्ट के अनुसार पहले तीन स्थानों पर महिला उम्मीदवार है। श्रुति शर्मा को पहला स्थान मिला है। अंकिता अग्रवाल को दूसरा स्थान, गामिनी सिंगला को तीसरा स्थान, ऐश्वर्या वर्मा को चौथा स्थान और उत्कर्ष द्विवेदी को पांचवां स्थान मिला है।

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 की अधिसूचना 4 मार्च 2021 को जारी की थी। आखिरी तारीख 24 मार्च तक आवेदन के बाद प्रारंभिक परीक्षा 27 जून को हुई थी और नतीजे 29 अक्टूबर को घोषित किए गए। फिर मुख्य परीक्षा 7 से 16 जनवरी 2022 को आयोजित की गयी और परिणामों की घोषणा 17 मई को हुई थी। इसके बाद व्यक्तित्व परीक्षण चरण 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक आयोजित किया गया था।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *