Breaking News

अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर होगा औरैया का मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार अपने सरकारी आवास पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों को जाति, मत या मजहब के आधार पर नहीं बांटा जा सकता। पिछली सरकारों ने महापुरुषों को विभाजित करने का प्रयास किया। 

इस अवसर पर सीएम ने औरैया मेडिकल कॉलेज का नाम माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सकारात्मक ऊर्जा से देश के 140 करोड़ लोग प्रेरित हो रहे हैं। वर्ष 2014 से पहले की सरकारों ने राम और कृष्ण को काल्पनिक बताया। रामसेतु को तोड़ने की कोशिश की। तब भ्रष्टाचार, अराजकता व राजनीतिक साजिश का बोलबाला था। मोदी सरकार ने नेशन फर्स्ट का भाव पैदा किया, जिससे देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीएम ने कहा नया भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता भी नहीं। ऑपरेशन सिंदूर इसका जीवंत उदाहरण है।

सीएम योगी ने कहा, अहिल्याबाई ने छोटी उम्र में विवाह के बावजूद शिक्षा जारी रखी और 1725 से 1795 तक आदर्श शासन की स्थापना की। पशुपतिनाथ, रामेश्वर, महाकाल, काशी विश्वनाथ, सोमनाथ और बंगाल तक के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। बनारस की तरह माहिष्मती की सीढ़ियां और नर्मदा घाट की भव्यता उनके भव्य शासन की गवाही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सात वर्किंग वीमेन हॉस्टल अहिल्याबाई के नाम पर बनाए जा रहे हैं। नारी वंदन अधिनियम और शासन की अन्य योजनाओं के माध्यम से नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। पीएसी की तीन वाहिनियों का नाम अवंतीबाई, झलकारी बाई और वीरांगना ऊदा देवी के नाम पर रखा गया है।

संगोष्ठी में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री अजीत पाल, कार्यक्रम संयोजक संजय राय सहित अन्य लोग शामिल हुए।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *