Breaking News

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर, नौ जिलों में 20 प्रवासी निकले पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में कोरोना ने अपना कहर ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कानपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, कन्नौज, हमीरपुर, फर्रुखाबाद और जालौन में एक ही दिन के भीतर कोरोना के 20 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। सभी नए कोरोना पॉजिटिव मरीज अन्य राज्यों और ज़िलों से अपने घर लौटे  हैं। 

कानपुर में कल एक प्रवासी सहित तीन पॉजिटिव निकले। इनमें से एक नगर निगम कर्मचारी है। अब तक 321 केस मिल चुके हैं। 

फतेहपुर में एक साथ पांच कोरोना संक्रमित मिले। चार युवक 4 मई को मुंबई से तो एक व्यक्ति गाजियाबाद से लौटा था। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 29 हो गई है। इनमें से 26 प्रवासी हैं।

हरदोई के शाहबाद क्षेत्र में दो और लोगों में कोरोना पाया गया है । दोनों ही प्रवासी श्रमिक हैं। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है। इनमें 18 एक्टिव केस हैं। सभी 18 प्रवासी श्रमिक हैं।

कन्नौज में कल दो प्रवासियों में कोरोना का संक्रमण मिला है। दोनों श्रमिक ट्रेन से 17 मई को अहमदाबाद से झांसी लौटे थे। जिले में अभी तक 21 प्रवासियों में संक्रमण मिल चुका है। फर्रुखाबाद में भी श्रमिक ट्रेन से मुंबई से लौटे दो युवकों में कोरना का संक्रमण मिला है। दोनों युवक रविवार को मुंबई से ट्रेन से लखनऊ पहुंचे थे।  जिले में अब तक 22 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 21 प्रवासी हैं।

हमीरपुर में दो और प्रवासियों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। सुमेरपुर ब्लाक के सिमनौड़ी गांव में 6 मई इन दोनों के साथ मुंबई से आया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था। क्वारंटीन पीरियड के दौरान दोनों के सैंपल लिए गए थे। गुरुवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब तक चार संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से तीन प्रवासी हैं।

उरई में राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकली है। चार दिन पहले वह झांसी में कोरोना से दम तोड़ने वाले स्वामी प्रसाद पाठक के संपर्क में आई थी। 

बाँदा में 24 घंटे के अंदर ही मुंबई से लौटा प्रवासी संक्रमित निकला है।  ट्रक से 15 मई को हड़हा गांव लौटे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में 22 संक्रमित मिल चुके हैं। 21 डिस्चार्ज हो चुके हैं। इनमें से 14 प्रवासी हैं।

चित्रकूट में भी कल दो प्रवासियों समेत तीन में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक प्रवासी मुंबई से तो दूसरा गुजरात से आया था। कोरोना संक्रमितों में से एक रामपुरी मोहल्ले का निवासी शिक्षक भी है। जिले में अब तक 19 केस मिल चुके हैं, इनमें से 14 प्रवासी हैं।

श्रावस्ती के भिनगा के सुहेल दत्तनगर में भी एक और नया कोरोना मरीज़ मिलने से संख्या 29  हो चुकी है।

About rionews24

Check Also

आईआईटी कानपुर ने 5जी एंटीना प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर नगर। दूरसंचार में नवाचार में अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने ‘5जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *