Breaking News

कोरोना महामारी के चलते कम पड़ रही हैं चिता की लकड़ियां, हरे पेड़ों की कटान जारी

घाटमपुर। कोरोना के कारण लागातर मौत का सिलसिला जारी है। जिसके कारण शवदाह के लिए लकड़ियां भी कम पड़ने लगी हैं। जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में हरे पेड़ो की कटान होने लगी है। ज्ञात हो कोविड संक्रमण की वजह से इस समय ग्रामीण, नगरीय एवं शहरी क्षेत्रों में मौतों की वजह से चिता लगाने के लिए लगने वाली लकड़िया कम पड़ रही है। जिनकी आपूर्ति के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में इस वक्त हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बगीचों पर जहां किसी जिम्मेदार की निगाहें बड़ी मुश्किल से पहुंचती है। वहां हरे पेड़ों की लकड़ी कटान युद्ध स्तर पर शुरू है। जिससे हरे पेड़ों की संख्या दिन पर दिन घट रही है। जिससे प्राकृतिक ऑक्सीजन में भी कमी आ सकती है। जो लोगों के लिए और अधिक परेशानी का सबब बनेगा।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *