गरिमा शुक्ला
घर में आने वाली वास्तु संबंधी समस्या के लक्षण दिखाई देने के बाद ज्यादातर लोग परेशान होने लगते हैं। वास्तु शास्त्रियों का मानना है कि वास्तु के दोष दूर करने के लिए एक बड़ा हल हर परिवार के रसोई में ही मौजूद है। ऐसी स्थिति में यदि रसोई में रखे अनाज के कुछ दानों को घर के महत्वपूर्ण स्थान पर रखकर रोजाना पूजन किया जाए तो बगैर किसी परेशानी के वास्तुदोष कुछ दिनों में अपने आप कम हो जाता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित देवेंद्र शास्त्री ने जानकारी दी कि निर्णय सिंधु के अनुसार यदि किसी भी व्यक्ति को अचानक परेशानियां घेर ले तो यह समझ लेना चाहिए कि घर में वास्तु संबंधी किसी तरह की परेशानी ने घर पर अपना स्थान बना लिया है। घर में यदि वास्तु संबंधी समस्याएं दस्तक देती हैं तो पुताई का झरना, आंगन में काई लगना, जल्दी-जल्दी बल्ब या ट्यूबलाइट का खराब हो जाना जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं। ऐसी स्थिति में रसोई में रखे जौ के कुछ दाने वास्तु संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए सहायक होते हैं। वास्तु संबंधी समस्या के समाधान के लिए यह जरूरी है की जौ के दानों को एक निश्चित स्थान पर रखकर रोजाना सुबह और शाम को उसका पूजन करना चाहिए। खास बात यह है कि यदि समस्या गंभीर है तो जौ के दानों की संख्या काफी हद तक समस्या को कम करने के लिए निर्भर होती हैं। इसलिए उपाय करते समय दानों की संख्या का खास ख्याल रखना चाहिए।
पुराणों में है महत्व :
ज्योतिषाचार्य की माने तो जौ की आकृति में ही ज्योतिष शास्त्र में किए जाने वाले उपाय का सबसे बड़ा राज छुपा है। पुराणों में ऐसा माना गया है कि जो व्यक्ति जौ के दानों का विधिवत पूजन करता है या फिर जौ के दानों को दान करता है उसे कुंडली में व्याप्त विभिन्न ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
ऐसे करें उपाय31 दानों का रहस्य :
अपने घर के आंगन के उत्तर-पूर्वी पूर्वी में जौ के 31 दानों को रखते हैं या फिर गमले में उन्हें उगाते हैं तो उन्हें 39 दिन के भीतर ही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
78 दानों का कमाल :
यदि किसी भी तरह के विवाद या कोर्ट सम्बन्धी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो वे अपने घर के उत्तर पूर्व में 78 जौ के दाने को रखकर समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
54 दाने है प्रभावी :
यदि अपने घर के पूजन के कमरे में 54 दाने रखते हैं या फिर किसी गमले में उगा कर उनका पूजन करते हैं तो आर्थिक परेशानियों संबंधी समस्या का समाधान जल्द होता है।