Breaking News

चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ के असर से बचाव और राहत के लिए भारतीय नौसेना है तैयार

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुए चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ के अगले 12 घंटों में उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट के मध्य पहुंचने की उम्मीद है, ऐसे में भारतीय नौसेना इस चक्रवाती तूफान की हर स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। मुख्यालय पूर्वी नौसेना कमान और ओडिशा क्षेत्र के प्रभारी नौसेना अधिकारियों ने चक्रवात के असर से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है और आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान करने के वास्ते राज्य प्रशासनों के साथ निरंतर संपर्क में है।

इसकी तैयारियों के हिस्से के रूप में बाढ़ राहत दल और गोताखोर दल ओडिशा में तैनात किये गए हैं तथा तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए विशाखापत्तनम में पूरी तरह से मुस्तैद हैं। संभावित सर्वाधिक प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने के लिए मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) सामग्री तथा चिकित्सा टीमों के साथ नौसेना के दो जहाज समुद्र में मौजूद हैं। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने, हताहतों को निकालने और आवश्यकतानुसार राहत सामग्री पहुंचाने हेतु हवाई सर्वेक्षण करने के लिए नौसेना के विमानों को नौसेना वायु स्टेशनों, विशाखापत्तनम में आईएनएस देगा और चेन्नई के पास आईएनएस राजाली को तैयार रखा गया है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *