Breaking News

डॉ. मनमोहन सिंह चौहान बने जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 28वें कुलपति

देहरादून। डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को 28वां कुलपति नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की संस्तुति पर सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं। डॉ. मनमोहन सिंह चौहान वर्तमान में नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल, हरियाणा के निदेशक हैं। आदेश के अनुसार, डॉ. मनमोहन सिंह चौहान को कार्यभार ग्रहण करने की अवधि से अगले तीन वर्ष के लिए गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

बता दें, इससे पहले डॉ. तेज प्रताप सिंह को तीन साल के लिए स्थायी नियुक्ति हुई थी। तीन साल के बाद स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो सकी तो डॉ. तेज प्रताप का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया था। इसके बाद विवि के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को कार्यवाहक कुलपति बनाया गया था।

About rionews24

Check Also

‘3D कंक्रीट प्रिंटर ए न्यू इमर्जिंग कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी’ विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को ‘3D कंक्रीट प्रिंटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *