Breaking News

तिर्वा से शुरू होगा समाजवादी पार्टी का तिरंगा अभियान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 9 अगस्त को क्रांति दिवस पर कन्नौज की तिर्वा तहसील के झउवा में गांव के सभी लोगों को राष्ट्रध्वज देकर पार्टी के हर घर फहरे राष्ट्रध्वज तिरंगा अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इसकी शुरुआत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों से भेंट कर उनका सम्मान भी करेंगे। 

सपा के इस अभियान के तहत प्रदेश में हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से अपने-अपने आवास पर 15 अगस्त को झंडारोहण करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 का दिन राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक दिवस है। यह आजादी के संघर्ष के शहीदों को नमन करने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का भी यह दिन है।

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *