Breaking News

त्रिशा कृष्णन का ‘करुप्पु’ में दमदार अवतार, वकील के रोल में आएंगी नजर

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों त्रिशा कृष्णन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों कारणों से सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर उनका नाम थलापति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर उनकी अपकमिंग फिल्म करुप्पु को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की एक झलक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की, जिसमें त्रिशा का नया लुक सामने आया है। वीडियो में वह एक सशक्त और आत्मविश्वासी वकील के किरदार में नजर आ रही हैं। उनके इस रोल का नाम ‘प्रीति’ बताया जा रहा है, जो फिल्म की कहानी में अहम भूमिका निभाएगा।

फिल्म में सूर्या भी मुख्य भूमिका में हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किए गए टीजर में उन्हें जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखाया गया। टीजर के अनुसार, सूर्या का किरदार एक ऐसा शख्स है जो स्ट्रीट फाइटिंग में माहिर है और कोर्टरूम में भी अपनी दलीलों से जीत हासिल करता है। यानी फिल्म में एक्शन और कोर्टरूम ड्रामा का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा।

इस फिल्म को आरजे बालाजी ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म की स्टारकास्ट में इंद्रन्स, नैटी, स्वासिका, शिवदा, अनघा माया रवि और सुप्रीत रेड्डी जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

‘करुप्पु’ 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दमदार कहानी, स्टार पावर और नए किरदारों के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

About rionews24

Check Also

संगीत की अमर आवाज़ आशा भोसले ने कहा अलविदा, 92 वर्ष की आयु निधन

मुंबई। मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *