Breaking News

द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए वियतनाम के रक्षा मंत्री से वार्ता करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग 18 से 19 जून, 2023 के बीच भारत के दौरे पर आएंगे। दौरे पर आने वाले गणमान्य व्यक्ति 19 जून को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भारत -वियतनाम रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों पक्ष आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। वियतनाम के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री भारत में अपने प्रवास के दौरान आगरा की सांस्कृतिक यात्रा भी करेंगे।

भारत और वियतनाम एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी साझा हैं। द्विपक्षीय रक्षा संबंध इस साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों में विभिन्न प्रकार की साझेदारी हैं। जिनमें सेवाएं, सैन्य-से-सैन्य आदान-प्रदान, उच्च-स्तरीय यात्राएं, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में सहयोग, जहाज यात्राएं और द्विपक्षीय अभ्यास शामिल हैं।

जून 2022 में रक्षा मंत्री की वियतनाम यात्रा के दौरान, ‘2030 की ओर भारत-वियतनाम रक्षा साझेदारी पर महत्वपूर्ण व्यापक मार्गदर्शक दस्तावेजों, ‘संयुक्त दृष्टिकोण स्टेटमेंट‘ और एक समझौता ज्ञापन ‘म्युचुअल लॉजिस्टिक्स सपोर्ट‘ पर हस्ताक्षर किए गए जिसके कारण दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के दायरे और पैमाने में काफी वृद्धि हुई है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *