Breaking News

नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी, यूपी में मुक्तेश ने देश में हासिल की 36वीं रैंक

लखनऊ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को नीट यूजी 2025 का बहुप्रतीक्षित रिजल्ट जारी कर दिया। इस बार यूपी के छात्रों के लिए यह परिणाम मिला जुला रहा। लखनऊ के मुक्तेश ने यूपी में टॉप किया है। उन्हें 720 में से 661 अंक हासिल हुए हैं और ऑल इंडिया रैंक (AIR) 36वीं रही। वहीं अनंत चौरसिया को 44वीं रैंक, आयुष गौतम को 53वीं रैंक और तन्मय जग्गा को 74वीं रैंक मिली है। 

प्रदेश में 4 मई को 744 परीक्षा केंद्रों पर NEET UG परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 3,33,088 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 1,70,684 छात्र पास घोषित किए गए हैं। हालांकि सीट आवंटन पूरी तरह मेरिट और काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर होगा। 

देशभर में इस साल का टॉपर राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी महेश केसवानी रहे। उन्हें 720 में से 686 अंक मिले हैं। खास बात यह है कि महेश ने यूपी के आगरा में रहकर तीन साल तक तैयारी की थी। उनके माता-पिता हनुमानगढ़ के पीलीबंगा क्षेत्र में सरकारी शिक्षक हैं। 

About rionews24

Check Also

KNIT : 7 छात्रों का हुआ कैंपस सिलेक्शन

सुल्तानपुर। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केएनआईटी) के 7 छात्रों का चयन बिगज़ेन डेवलपर्स प्राइवेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *