Breaking News

प्रधानमंत्री ने पैरालंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भाविना पटेल को दी बधाई

नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक में भारत की भाविना पटेल ने महिला सिंगल्स क्लास 4 सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की झांग जियाओ को हराकर इतिहास रच दिया। उन्होंने सेमीफाइनल मैच में जियाओ को 3-2 से शिकस्त दी। इस जीत के बाद भाविना फाइनल में पहुंच गईं। भारत की तरफ से पैरालंपिक इतिहास में टेबल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली  पहली एथलीट हैं।भाविना पटेल ने कहा कि वह खुद को दिव्यांग नहीं मानती और टोक्यो खेलों में उनके प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि कुछ भी असंभव नहीं है।  उन्होंने कहा मुझे हमेशा से यकीन था कि मैं कुछ भी कर सकती हूं और मैने साबित कर दिया कि हम किसी से कम नहीं है और पैरा टेबल टेनिस भी दूसरे खेलों से पीछे नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पैरालंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भाविना पटेल को बधाई दी और कल उनकी सफलता के लिए देश की तरफ से पूरा समर्थन मिलने की बात कही।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया:

बहुत-बहुत बधाई भाविना पटेल! आपने शानदार प्रदर्शन किया।

पूरा देश आपकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है और कल के मुकाबले में भी आपके साथ खड़ा रहेगा। आप बिना किसी दबाव के अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें। आपकी खेल भावना पूरे राष्ट्र को प्रेरित करती है।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *