Breaking News
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality

बीजेपी करेगी आत्ममंथन; गठबंधन पर प्रशांत किशोर ने किया बड़ा ऐलान 

पटना। बिहार की बांकीपुर समेत तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने चुनाव परिणामों को स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी जनता के जनादेश का सम्मान करती है और जहां अपेक्षित सफलता नहीं मिली, वहां गंभीरता से आत्ममंथन किया जाएगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए नितिन नवीन ने गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत के लिए वहां की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बांकीपुर और दतिया में पार्टी को अपेक्षित जनादेश नहीं मिला। उन्होंने भरोसा जताया कि बीजेपी नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनका विश्वास और मजबूत करने का काम करेगी।

वहीं, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी भविष्य में किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जन सुराज की असली साझेदारी केवल बिहार की जनता के साथ है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने पारंपरिक राजनीति से अलग विकल्प पर भरोसा जताया है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 19 हजार से अधिक मतों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने दावा किया कि उनकी जीत में भाजपा, कांग्रेस और राजद जैसे विभिन्न दलों से जुड़े कई लोगों का भी समर्थन मिला।

इस जीत के साथ जन सुराज पार्टी ने पहली बार बिहार विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व दर्ज कराया है, जिसे राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

About rionews24

Check Also

यूपी टीईटी-2026 : 6.84 लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, हाईटेक निगरानी में 14 प्रतिरूपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी-2026) गुरुवार को प्रदेश के 60 जिलों में 955 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *