Breaking News

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया

अल अमेरत। भारतीय अंडर-19 टीम ने एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया। 228 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 36.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाकर जीत दर्ज की। अब शनिवार, 14 नवंबर को फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
लक्ष्य रायचंदानी ने खेली 93 रन की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 17 ओवर में 117 रन जोड़े। आर्यवीर 57 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल रहे।
इसके बाद लक्ष्य रायचंदानी ने वीके विनीत के साथ दूसरे विकेट के लिए 89 गेंदों पर 77 रन की साझेदारी की। लक्ष्य 90 गेंदों पर 93 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वह शतक से सात रन दूर रह गए। उनकी पारी में 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा।
वीके विनीत ने 62 गेंदों पर नाबाद 57 रन बनाए, जबकि यशवर्धन चौहान 16 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 13.1 ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
अफगानिस्तान ने बनाए 227 रन
इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 227 रन बना सकी। टीम की शुरुआत कमजोर रही। फरीदुल्लाह एहसास 13 और आबिदुल्लाह नादरजन 14 रन बनाकर आउट हुए। सुभान जखाइल ने 31 रन बनाए।
अफगानिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। भारत ने निर्धारित लक्ष्य को आसानी से हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
14 नवंबर को भारत-पाकिस्तान फाइनल
अफगानिस्तान पर जीत के साथ भारतीय टीम अब खिताब से एक कदम दूर है। शनिवार को होने वाले फाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में खास उत्साह है।

About rionews24

Check Also

13 गोल, हैट्रिक और ट्रॉफी : कौन हैं आशीष तानी पूर्ति, जिन्होंने जापान में भारत का परचम लहराया?

काकामिगाहारा (जापान)। भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2025 जीत लिया, लेकिन इस खिताबी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *