Breaking News

बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर का निधन, सदमे में बॉलीवुड

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के जाने के बाद आज उनके छोटे भाई और बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव कपूर के निधन से न सिर्फ उनके परिवार में, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। रणधीर कपूर ने इस दुखद खबर को कन्फर्म करते हुए कहा, मैंने अपना सबसे छोटा भाई राजीव खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की मगर बचा नहीं सके। सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया के जरिए राजीव कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

राजीव कपूर फिल्म अभिनेता राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। राजीव का जन्म 25 अगस्त 1962 में मुंबई में हुआ था। राजीव का एक्टिंग करियर ज्यादा लंबा नहीं चला था। हालांकि उनकी फिल्म राम तेरी गंगा मैली पर्दे पर जबरदस्त हिट हुई थी। इसके बाद वह कुछ ही फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म प्रेम ग्रंथ का डायरेक्शन भी किया था।

About rionews24

Check Also

फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। हिंदी फिल्म उद्योग के दिग्गज निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *