Breaking News

श्री राम लला आरोग्य धाम अस्पताल ने जन सेवा हेतु समर्पित की एम्बुलेंस

कानपुर। बुधवार को राम नवमी के अवसर पर केशव माधव ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राम लला आरोग्यधाम अस्पताल, रावतपुर गांव द्वारा एक एंबुलेंस को जन सेवा हेतु समर्पित किया गया। पूरे विधि विधान के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक एवं प्रांत प्रचारक श्रीराम की उपस्थिति में श्री रामलला आरोग्य धाम के अध्यक्ष डॉ उमेश पालीवाल, सह सचिव डॉ प्रवीन कटियार द्वारा झंडी दिखाकर एंबुलेंस का जन सेवा हेतु समर्पण किया गया।

इस एंबुलेंस के माध्यम से आम जनमानस को चिकित्सकीय सेवाएं दी जाएंगी। श्री रामलला आरोग्यधाम की सचिव नीतू सिंह ने बताया कि एंबुलेंस के माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभी कोरोना काल में एंबुलेंस के माध्यम से से एंटीजन टेस्टिंग का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह भवानी, प्रांत प्रचार प्रमुख अनुपम, जिला प्रचारक उत्तर संतोष, डॉ अमित सिंह गौर, जिला प्रचारक पश्चिम प्रवीन, अंशु सिंह सेंगर, मनोज, आशीष त्रिपाठी, सौरभ, जितेंद्र गांधी पार्षद, किशन, आरोग्यधाम धाम समिति के सदस्य एवं क्षेत्र वासी उपस्थित थे।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *