Breaking News

‘सांसद खेल स्पर्धा’ से हर जिले से निकलेगा ‘खेल का खिलाड़ी’: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

मेरठ। पैरालम्पिक में शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाने वाली प्रतिभाओं के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मेडल जीतने में अहम योगदान रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया कि मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया है। इस अवसर पर 19 पदक जीतने वाले 17 खिलाड़ियों को व प्रतिभाग करने वाले 06 खिलाड़ियों को कुल रू0 32.50 करोड़ की धनराशि वितरित की गयी।

केंद्रीय खेल मंत्री ने कहा कि मेरठ ने अपने ब्रांड के बल्ले बनाकर प्रधानमंत्री मोदी का आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बावजूद भी हमारे खिलाड़ी अभ्यास करते रहे, डरे नहीं, डटे रहे और भारत का मान बढा.उन्होंने कहा कि हर जिले का खेल और प्रतिस्पर्धा मिले इसके लिये सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि मेरठ खेल विश्वविद्यालय पूरे देश के लिये वरदान साबित होगा. उत्तर प्रदेश ओलंपिक सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाला प्रदेश बनेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अनुराग ठाकुर ने पैरालम्पिक में शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाने वाली प्रतिभाओं को सम्मान राशि व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। स्वर्ण पदक विजेता को 02 करोड़, रजत को 1.5 करोड़ व कांस्य को 1 करोड़ की राशि दी गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1857 की क्रांति का बिगुल फूंकने वाली मेरठ की क्रांतिधरा पर पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों का वह स्वागत करते है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणा व प्रोत्साहन तथा केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में टोक्यो ओलंपिक व टोक्यो पैरालंपिक में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन खिलाड़ियों द्वारा किया गया। उन्होने कहा कि हर भारतवासी का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि भारत की पहचान को बढ़ावा देने वाले व वैश्विक पटल पर नाम रोशन करने वाले खिलाडियो का सम्मान करें।

प्रदेश भर से दो हजार से ज्यादा दिव्यांग खिलाड़ी समारोह में शामिल हुए। इससे पहले योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने खेल से जुड़े सामानों की प्रदर्शनी का भी जायजा लिया। जिसमें मेरठ के स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने अपने-अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ की जब बात होती है तब खेल उत्पाद के लिए भी जाना जाता है। एक जनपद एक उत्पाद की योजना शुरू हुई है। यह अर्थव्यवस्था को गति देगा। मेरठ में जल्द ही खेल विश्वविद्यालय बनेगा।

 

About rionews24

Check Also

आईआईटी कानपुर ने 5जी एंटीना प्रौद्योगिकी पर संगोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर नगर। दूरसंचार में नवाचार में अग्रणी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (आईआईटी कानपुर) ने ‘5जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *