Breaking News

सीएसए विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को दी खेलकूद एवं संतुलित आहार की जानकारी

कानपुर देहात। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी. आर. सिंह के निर्देशन में गोद लिए गए रावतपुर स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को विश्वविद्यालय के मानव विकास विभाग की प्रभारी एवं स्कूल सचिव डॉ. मुक्ता गर्ग एवं उनकी टीम ने शनिवार को बालकों के जीवन में शारीरिक विकास के महत्व एवं उसे प्रभावित करने वाले कारकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को संतुलित आहार लेने और नियमित रूप से व्यायाम व खेलकूद में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऊर्जा कैलोरी के लिए अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और वसा की आवश्यकता होती है। इसलिए उनके लिए ऊर्जा से भरपूर खाद्य पदार्थों जैसे साबुत दाना, मेवा, वनस्पति तेल, फल एवं हरी सब्जियों का प्रतिदिन सेवन आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को व्यायाम करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा वजन कम करने वाले व्यायाम जैसे दौड़ना, चलना, नृत्य करना और खेल खेलना हड्डियों के घनत्व को बढ़ाएगा और उन्हें मजबूत करेगा। 

विभाग की शिक्षिका डॉक्टर मधुलिका शर्मा ने भी बालकों के शारीरिक स्वास्थ्य पर चर्चा की। बीएससी एवं एमएससी की छात्राओं ने भी स्कूल के कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक गोपाल मिश्र, शिक्षिका रेनू सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *