Breaking News

10 रुपये वाला प्लेटफॉर्म टिकट आज से 30 रुपये का, यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया है फैसला

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने चारबाग स्टेशन सहित 13 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट का रेट दस रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया गया है।

सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि रविवार से नई दर लागू कर दी जाएगी, जो पांच नवम्बर तक लागू रहेगा। प्लेटफॉर्म टिकट का नया रेट चारबाग रेलवे स्टेशन के अलावा वाराणसी जंक्शन, अयोध्या जंक्शन कैंट, अयोध्या, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर जंक्शन, रायबरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ और उन्नाव में भी लागू किया गया है। 

मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया गया है। इससे प्लेटफॉर्मों पर अनावश्यक भीड़ को आने से रोका जा सकेगा। प्लेटफार्म टिकट का मूल्य दस रुपये से लेकर 30 रुपये प्रति व्यक्ति किया गया है। नवरात्रि और आगामी त्योहारों में होने वाली भीड़ भाड़ को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

About rionews24

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण : 6 जुलाई की ट्रस्ट बैठक में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को मिल सकता है शो-कॉज नोटिस

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच 6 जुलाई को प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *