Breaking News

स्वास्थ्य विभाग में हुआ फेरबदल, 51 अधिकारियों के हुए स्थानांतरण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग में गुरुवार को बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक स्तर के 51 अधिकारियों के स्थानांतरण कर दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर को संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक (लखनऊ) बनाया गया है। 

डॉ. गिरीश चंद्र मौर्य को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला अस्पताल अयोध्या, डॉक्टर हरगोविंद सिंह को सीएमओ गाजीपुर, डॉ. राकेश कुमार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, लखनऊ, डॉक्टर जीएसबी लक्ष्मी को सीएमओ जौनपुर, डॉक्टर संतोष कुमार चक को सीएमओ भदोही, डॉ. अरविंद मिश्रा को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय, आजमगढ़ बनाया गया है। डॉ. इंद्र नारायण तिवारी को सीएमओ आजमगढ़, डॉ. सतीश चंद्र सिंह को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, लखनऊ, डॉ. श्याम नारायण दुबे को सीएमओ मऊ, डॉ. तन्मय कक्कड़ को सीएमओ बलिया बनाया गया है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *