Breaking News

40 साल लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के बाद बुजुर्ग युगल ने रचाई शादी, बहू-बेटियां और नाती-पोते बने बाराती

अमेठी। जामो थाना क्षेत्र के खुटहना गांव में रविवार रात जश्न का माहौल था क्योंकि लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे बुजुर्ग युगल ने रचाई थी। 65 वर्षीय बुजुर्ग और 60 वर्षीय उनकी पत्‍नी मोहिनी देवी की शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का व‍िषय बनी हुई है। दोनों करीब चालीस साल से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे थे। शादी में दंपती की तीन पीढ़ियां शामिल हुई हैं।

आपको बता दें कि मोतीलाल की दो बेटियां प्रिया और सीमा हैं. वे दोनों पिता की शादी में शामिल होकर बहुत खुश हैं। उन दोनों ने बताया कि इस शादी में शामिल होकर उन्‍हेंं बहुत अच्छा लग रहा है. मोतीलाल ने गांव में सभी लोगों को कार्ड भेजकर निमंत्रण दिया था। सभी गांव वालों के लिए रात्रि भोज की व्यवस्था भी की गई थी. ऐसे में मोतीलाल और मोहिनी देवी ने शादी की रस्में निभाकर सात फेरे लिए। इस दौरान मोतीलाल की शादी में बहू-बेटियां और नाती-पोते सभी बाराती बने थे। 

ग्रामीणों ने बताया कि यह बुजुर्ग युगल पिछले 40 वर्षों से बगैर शादी के एक दूसरे के साथ रह रहे थे। समय बीतने के साथ उनके बच्चे होने के साथ नाती पोते भी हो गए। बाद में उन्हें लगा कि बगैर शादी के हमारा परलोक नहीं सुधर सकता है। हमें पिंडदान नहीं मिलेगा। वहीं कहीं ना कहीं सामाजिक एवं धार्मिक बंधनों की डर के चलते बुजुर्ग ने अपना परलोक सुधारने के लिए शादी करने का फैसला कर लिया। जिसके बाद हिंदू रीति रिवाज के साथ बुजुर्ग दंपती का वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। 

आपको बता दें, इसी तरह का एक और मामला जुलाई 2017 में हुआ था। जब मध्य प्रदेश के टीकमगढ ज़िले के सेतपुरा में 40 साल साथ रहने के बाद 80 वर्ष के सूखे कुशवाहा ने 75 वर्षीय हरियाबाई से शादी रचाई थी।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *