Breaking News

हादसे के बाद शवों के बीच खेलते रहे मासूम, इस बात से बेखबर कि अब उनके पालक इस दुनिया में नही हैं

लखनऊ। कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन के चलते रोजगार की तलाश में विभिन्न प्रदेशों में गए मजदूरों को अब वापस आने घर लौटना पड़ रहा है। कोई साइकिल, कोई ट्रकों में भरकर तो तो कोई पैदल ही हजारों किमी के सफर पर निकल पड़ा है।

यही कारण है कि लगातार हादसे हो रहे हैं और मजदूर बड़ी संख्या में हताहत हो रहे हैं। ऐसा ही एक हादसा सागर-छतरपुर मार्ग पर हुआ। मजदूर एक ट्रक में सवार थे, जो कपड़ों से भरा हुआ था। यह ट्रक सेमरा पुल के करीब पलट गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 18 मजदूर घायल हुए हैं।

हादसे के स्थल की तस्वीरें हृदयविदारक हैं। मां के शव के पास बच्चे खेलते नजर आ रहे हैं इस बात से बेखबर की अब उसकी मां इस दुनिया में नही है। वहीँ कुछ लोग रोते बिलखते भी देखे जा रहे हैं।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *