Breaking News

नानाराव पेशवा स्मारक पार्क में फिल्माया गया भोजपुरी फिल्म ‘बलम तोहरा प्यार में’ का गाना

कानपुर। मिले कौनो सज़ा मंजूर खुदा…. मर जाइब ओहसे दूर खुदा..

यह गाना आज नाना राव पेशवा स्मारक बिठूर में डांस डायरेक्टर महेश आचार्य के निर्देशन में फिल्माया गया। इस गाने में दिखाया गया कि पप्पू (गौरव झा), अपनी पत्नी ज्योति (रितु सिंह) से बिछुड़ने के बाद उसे ढूंढ़ता है।
इन दिनों दीपक ए त्रिपाठी के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म बलम तोहरा प्यार में की शूटिंग कानपुर में चल रही है। फिल्म के सह निर्देशक गोपाल एस गुप्ता, क्रिएटिव डायरेक्टर नीरज सचान हैं। फिल्म के लेखक मनोज पांडेय, फिल्म के निर्माता राजेंद्र कुमार गुप्ता, राम बाबू गुप्ता, किशन जायसवाल, डीओपी शिवा चौधरी, संगीत आशीष वर्मा, सहायक निर्देशक साक्षी साहू, कोऑर्डिनेटर जय प्रकाश अवस्थी, प्रमोद गुप्ता, मेकअप मैन अमोल, रोहित, हेयर ड्रेसर आफरीन, ड्रेस मैन अकबर खान, सेटअप संदीप, सुमित और कलाकार समर्थ चतुर्वेदी, साधना जायसवाल, अभिनव सोनी, अनामिका अनु, सुनील बाजपेई, मधु अवस्थी, कनक मिश्रा, कार्तिकेय, सोनू पांडेय आदि हैं।

About rionews24

Check Also

त्रिशा कृष्णन का ‘करुप्पु’ में दमदार अवतार, वकील के रोल में आएंगी नजर

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों त्रिशा कृष्णन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों कारणों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *