Breaking News

बिधनू ब्लॉक में किन्नर काजल किरण बनीं ग्राम प्रधान

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में बिधनू ब्लाक में किन्नर काजल किरण ने ग्राम प्रधान के पद पर जीत हासिल की है। रविवार को हुई मतगणना में सेन पश्चिम पारा ग्राम पंचायत के लिए काजल ने गुड़िया देवी को 185 मतों से हराकरजीत दर्ज की मंगलामुखी किन्नर समाज की राष्ट्रीय महासचिव काजल किरण काफी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वह नौबस्ता के पशुपतिनगर से पार्षद भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2012 में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी केरूप में विधान सभा चुनाव भी लड़ा था।

काजल किरण ने जीत के बाद कहा कि शहरी वातावरण से मोह भंग हो गया है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास करुंगी और सरकार की जो भी योजनाएं आएंगी पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों को लाभ दिलाने का काम करुंगी। काजल किरण की जीत से गांव वाले उनके समर्थक खुश हैं।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *