Breaking News

बचे हुए नव निर्वाचित प्रधानों का हुआ ऑनलाईन शपथ ग्रहण

मुस्करा। उत्‍तर प्रदेश की पंचायतों में रिक्त पदों पर बीती 12 जून को हुए उपचुनाव के बाद इन पंचायतों का गठन कर दिया गया है। पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार शुक्रवार को हमीरपुर जिले के खंड विकास क्षेत्र मुस्करा की 17 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खंड विकास अधिकारी डॉ. सोम प्रकाश तिवारी ने शपथ ग्रहण करवाई।

बता दें, पूर्व में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण इनका शपथ ग्रहण नहीं हो पाया था। इस अवसर पर बीडीओ (BDO) सोम प्रकाश तिवारी ने सभी नव निर्वाचित प्रधानों को शुभकामनाएं देते हुए सरकार की मंशा के अनुरूप सब साथ सबका विकास करने की बात कही।

इस अवसर पर एडीओ (ADO)-आईएसबी (ISB) दिनेश चंद्रा भी मौजूद रहे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *