Breaking News

दुनिया भर में हो रहा है नये साल का स्वागत

नई दिल्ली। आज साल 2021 का आखिरी दिन है। दुनिया भर में नये साल का स्वागत हो रहा है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आतिशबाजी करके नए साल का स्वागत किया गया। ऑस्ट्रेलिया, जापान और साउथ कोरिया में नए साल की शुरुआत हो चुकी है। भारत में भी चंद घंटों के बाद नया साल 2022 दस्तक देने जा रहा है।

आम जनता के साथ-साथ सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात BSF के जवानों ने भी अपने अंदाज में 2021 के साल के इस आखिरी दिन का जश्न मना रहे हैं।पिछले कुछ दिनों में कोरोना के बढ़ते मामलों से भारत, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों की सरकारें काफी सतर्क हैं। भारत में दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *