Breaking News

हिंदी फीचर फिल्म ‘नाच बसंती नाच’ की शूटिंग संपन्न, पोस्ट प्रोडक्शन मुंबई में होगा

फतेहपुर। क़स्बा अमौली सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर लगभग एक माह से चल रही हिंदी फीचर फिल्म ‘नाच बसंती नाच’ की शूटिंग संपन्न हो गई है। रेडियन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के लेखक मुकेश श्रीवास्तव व दिनेश दीप हैं। उत्तर प्रदेश की लौंडा नाच की लोक परम्परा से जुड़े कलाकारों के संघर्ष को दर्शाती इस फिल्म की निर्माता संध्या ओमर और राधिका दिलीप कुमार का कहना है कि इस फिल्म के निर्माण का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश की लोक परम्परा की छवि को उजागर करना और स्थानीय कलाकारों को मौका देना है। 

फिल्म ‘नाच  बसंती नाच’ के निर्देशक प्रकाश डेका, डीओपी प्रमेश डेका, गीतकार दिनेश दीप व आशीष कुमार, संगीतकार असित कुमार त्रिपाठी और नृत्य निर्देशक फ़िरोज़ खान हैं। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं दिलीप आर्या, रिया कपूर, जय विजय सचान, विजय मिश्रा, डॉक्टर अनिल रस्तोगी, मंजू गुप्ता, राहुल चौहान, गौरव शर्मा और मनोज जोशी ने निभाई हैं। स्थानीय कलाकारों उमाकांत, शिव नरेश, टेनी दादा, अरविन्द कुशवाहा आदि को भी फिल्म में मौका दिया गया है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो चुकी फिल्म ‘बीहड़ का बागी’ से चर्चा में आये कस्बा अमौली के अभिनेता दिलीप आर्या ने बताया कि फिल्म की शूटिंग जहानाबाद, अमौली, दपसौरा, रुस्तमपुर, मदरी, आवाजीपुर आदि स्थानों पर की गई है। शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों और प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन मुंबई में किया जाएगा। उम्मीद है दर्शकों को बहुत जल्द एक शानदार फिल्म देखने को मिलेगी।

About rionews24

Check Also

त्रिशा कृष्णन का ‘करुप्पु’ में दमदार अवतार, वकील के रोल में आएंगी नजर

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों त्रिशा कृष्णन अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों कारणों से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *