Breaking News

फिल्म मेजर की टीम ने की राजनाथ सिंह से मुलाकात, स्लोगन ‘जान दूंगा देश नहीं’ किया रिलीज

नई दिल्ली। देश की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘मेजर’ की टीम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म के निर्देशक शशि किरण टिक्का और अभिनेता अदिवी शेष ने रक्षा मंत्री को फिल्म का ट्रेलर दिखाया। रक्षा मंत्री ने फिल्म का स्लोगन ‘जान दूंगा देश नहीं’ का अनावरण भी किया। फिल्म मेजर में 26/11 को मुंबई के ताज होटल पर हुए आतंकवादी हमले की कहानी को दिखाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ ने फिल्म निर्माताओं के प्रयासों के लिए टीम की सराहना की। उन्होंने शशि किरण टिक्का और अदिवी शेष को बधाई दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिल्म के निर्माता जल्द ही रक्षा मंत्री और उनके परिवार के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन करेंगे। फिल्म का ट्रेलर नौ मई को रिलीज किया जाएगा और यह फिल्म तीन जून को हिंदी, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों  में रिलीज होगी। अदिवी शेष, शोभिता  धूलिपाला, शशि किरन, सई मांजरेकर, मुरली शर्मा, रेवती और प्रकाश राज ने फिल्म में अभिनय किया है। फिल्म मेजर को 100 करोड़ की लागत से बनाया गया है।

About rionews24

Check Also

फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, 76 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। हिंदी फिल्म उद्योग के दिग्गज निर्माता और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पूर्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *