Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पीतांबरा धाम में मां बगलामुखी की पूजा

दतिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुबह पीतांबरा धाम पहुँच कर विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सीएम योगी की अगवानी की। इस अवसर स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। 

दतिया में स्थित प्रसिद्ध पीतांबरा धाम में मां बगलामुखी की सीएम योगी ने विशेष पूजा की, साथ ही वे पांडवकालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने भी पहुंचे। पीतांबरा पीठ के आचार्य चंद्र मोहन दीक्षित चंदा गुरु ने सीएम योगी से पूजा अर्चना कराई। योगी मंदिर में लगभग 20 मिनट तक रुके।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *