Breaking News

सीबीआई ने जब्त किया बिल्डर का हेलीकॉप्टर

पुणे। भारत की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी 34,000 करोड़ के दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड घोटाला मामले में सीबीआई की टीम ने बिल्डर अविनाश भोसले की संपत्ति पर छापा मारने के दौरान एक हेलीकॉप्टर जब्त कर लिया है। भोंसले कथित तौर पर DHFL से संबंधित एक घोटाले में संलिप्त था। इस घोटाले में 17 बैंकों के एक संघ को 34,615 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। भोसले की संपत्ति से जिस हेलीकॉप्टर को CBI ने जब्त किया है वो अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी ने बनाया है। सीबीआई ने अविनाश भोसले को बीती 26 मई को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि टीम पिछले कुछ दिनों से कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है ताकि घोटाले की आय से अर्जित संपत्ति का पता लगाया जा सके। डीएचएफएल के पूर्व शीर्ष अधिकारियों कपिल वधावन, दीपक वधावन और अन्य पर सीबीआई ने 20 जून को बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोप लगाए थे। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कथित तौर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में 17 बैंकों के एक संघ को डीएचएफएल की फर्जी खाता बही में 34,615 करोड़ बैंक ऋण देकर धोखा दिया। फिर उन्होंने फर्जी संस्थाओं को नकली खुदरा ऋण देकर डीएचएफएल में सार्वजनिक धन की चोरी करने के लिए कथित तौर पर शेल कंपनियों और एक समानांतर लेखा प्रणाली, जिसे ‘बांद्रा बुक्स’ के रूप में जाना जाता है, का इस्तेमाल किया।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *