Breaking News

5 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा चंद्रशेखर कृषक समिति का स्थापना दिवस : डॉक्टर ए. के. सिंह

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के समन्वयक/निदेशक प्रसार डॉक्टर ए. के. सिंह ने बताया कि प्रसार निदेशालय में कृषकों द्वारा संचालित चंद्रशेखर कृषक समिति का स्थापना दिवस, 5 सितंबर 2022 को प्रसार निदेशालय के लाल बहादुर शास्त्री कृषक सभागार में धूमधाम से मनाया जाएगा। कृषक समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में कृषक समिति की स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी। सिंह ने कहा कि कृषक समिति का उद्देश्य है कि किसानों को विश्वविद्यालय एवं अन्य कृषि संस्थानों द्वारा विकसित नवीनतम कृषि तकनीक से ओतप्रोत किया जाए। इसी परिपेक्ष में प्रत्येक माह की 5 तारीख को कृषक समिति बैठक विश्वविद्यालय में आहूत होती है। जिसमें विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान दिए जाते हैं साथ ही किसानों की खेती-बाड़ी संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया जाता है। 

डॉक्टर ए. के. सिंह ने बताया कि कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। डॉ. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के कार्य क्षेत्र के सभी जनपदों के प्रगतिशील कृषकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने के लिए आवाहन किया है।  जिसमें वैज्ञानिकों द्वारा दलहन, तिलहन एवं खाद्यान्न फसलों पर किसान वैज्ञानिक परिचर्चा होगी। इस कार्यक्रम में धानुका एग्रीटेक लिमिटेड का विशेष सहयोग रहेगा।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *