Breaking News

जेमिमा रोड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत सिंह के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका को 41 रन से हराया

नई दिल्ली। वुमेंस एशिया कप क्रिकेट टी20 टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया है। भारतीय टीम की ओर से बैटिंग के अलावा बॉलिंग और फील्डिंग में कमाल का प्रदर्शन किया गया। भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका की दो खिलाड़ियों को रन आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया। नतीजा पहला मैच भारतीय महिलाओं ने शानदार तरीके से 41 रनों से जीत लिया है। 

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पहले टॉस जीतकर बॉलिंग की। बैटिंग करने उत्तरी भारतीय टीम ने जेमिमा रोड्रिग्ज और कप्तान हरमनप्रीत सिंह के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर श्रीलंका के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा। जेमिमा रोड्रिग्ज ने 53 गेंद पर शानदार 76 रन बनाए। वहीं कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 30 गेंद पर 33 रनों की पारी खेली। डी हेमलता ने भी 10 गेंद पर 13 रन बना डाले। इसके जवाब में श्रीलंका की शुरुआत काफी अच्छी रही लेकिन शुरू के 2 विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम ने पलटवार किया। भारत की ओर से डी हेमलता ने 2.2 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए और श्रीलंका के 2 विकेट लिए। वहीं फील्डिंग में भारतीय टीम ने कमाल किया और दो श्रीलंकाई खिलाड़ियों को रन आउट किया।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *