Breaking News

दो दिवसीय एन.एस.क्यू.एफ. का जनरल मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित

कानपुर नगर। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रशिक्षण संस्थान, कानपुर द्वारा जन शिक्षण संस्थान, कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव एवं फर्रुखाबाद के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय एन.एस.क्यू.एफ. का जनरल मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का आयोजन एन.एस.टी.आई. कैम्पस उद्योग, कानपुर में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थानों के 100 प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन एम.के. कुमारविल, उप निदेशक एवं कार्यालयाध्यक्ष, एन.एस.टी.आई. द्वारा किया गया। एम.के. कुमारविल ने कहा कि भारत सरकार की राष्ट्रीय कौशल नीति के अनुरूप इस  प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षकों को एन.एस.क्यू.एफ. पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें बाजार की आवश्यकता अनुरूप तैयार करना है। 

इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, कानपुर के निदेशक सुशील कुमार पाठक, कानपुर देहात के निदेशक इमरान खान, उन्नाव के निदेशक ज्ञान प्रकाश उपाध्याय एवं फर्रुखाबाद के निदेशक नीरज पारिक तथा एन.एस.टी.आई.कानपुर के सहायक निदेशक ए.एस.एस.मीणा एवं टी.ओ.टी. पाठ्यक्रम प्रभारी विनोद शर्मा एवं जे.एस.एस. स्टॉफ विश्व प्रताप, मो. दानिश, सुनील कुमार शुक्ला, रुचि गुप्ता, मनोज पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *