Breaking News

राजकीय पॉलीटेक्निक में संपन्न हुईं खेल प्रतियोगिताएं

ग़ाज़ियाबाद। राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव (2024-25) का शुक्रवार को समापन हो गया। दो दिनों से चल रही इस वार्षिक प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें दौड़ प्रतियोगिता, लम्बी कूद, वालीबॉल, डिस्कस थ्रो, जैवेलिन थ्रो, बैडमिंटन व म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन संपन्न हुए खेलों में वालीबॉल प्रतियोगिता में अशफ़ाक खान, गुलशन यादव, संसार गुप्ता, अजय यादव, राजविजय प्रताप सिंह एवं संजीव कुमार यादव की टीम विजयी रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका संवर्ग एकल मुक़ाबले में मीनाक्षी यादव प्रथम, ऋचा द्वितीय व आँचल तीसरे स्थान पर रही। वहीं बालक संवर्ग के एकल मुक़ाबले में आशुतोष प्रथम, शरजील खान द्वितीय व कयान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 200 मी. बालक संवर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में क्रमशः रजनीश, गुलशन एवं मनोज ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मी. की दौड़ में रजनीश कुमार ने प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय एवं शुभम पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिव्यांग श्रेणी के 100 मी. प्रतियोगिता में लोकेन्द्र को प्रथम व राजन पाठक को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

आयोजन में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाली बालिका संवर्ग में करीना को संस्था की उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया वहीं बालक वर्ग में रजनीश कुमार उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे। इस आयोजन के समापन समारोह के अवसर पर संस्था के प्रधानाचार्य ने विभिन्न प्रतियोगिताएं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को मेडल व प्रशस्ति–पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों व संस्था परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था स्तर पर खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रयास हो रहे हैं। इसके लिए संस्था परिसर के प्ले ग्राउंड को बेहतर बनाया जा रहा है व उसके रख–रखाव हेतु समुचित प्रयास भी किये जा रहे हैं। संस्था के बैडमिंटन कोर्ट को और बेहतर किया गया है व छात्रों के लिए खेल की आधारभूत सुविधाओं पर ज़ोर दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हमारे छात्र न सिर्फ़ संस्था स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करें बल्कि क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय फ़लक पर भी अपने कौशल का समुचित प्रदर्शन करें। इस दो दिवसीय खेल आयोजन को सफ़ल बनाने में संस्था के सभी शैक्षणिक व गैर–शैक्षणिक कर्मियों बढ़–चढ़ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगेन्द्र सिंह व्याख्याता,रसायन एवं ईशिता पाठक, व्याख्याता इलेक्ट्रोनिक्स ने किया। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. योगेन्द्र सिंह व क्रीड़ा प्रभारी राजेंद्र सिंह के अथक प्रयास से इस खेल आयोजन का सफल संचालन संपन्न हुआ ।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *