Breaking News

आहार शिविर का हुआ आयोजन

कानपुर नगर। जूही गौशाला स्थित वैदिक अस्पताल में डॉक्टर शैलेश पटेल के संरक्षण में शुक्रवार को आहार शिविर का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व एसोसिएशन ऑफ कानपुर डाइटिशियन की चेयरमैन डाइटिशियन मीनाक्षी अनुराग और प्रेसीडेंट डाइटिशियन आयशा खान ने किया। लगभग 50 मरीज में शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से डायबिटीज और मोटापे से ग्रस्त मरीज थे। कार्यक्रम में उन्हें उनके आहार के बारे में जानकारी दी गई। डाइटिशियन आयशा खान ने बताया कि डायबिटीज के मरीजों को खाना एक साथ ना खाकर थोड़े अंतराल में लेना चाहिए। फाइबर बढ़ा देना चाहिए। फिजिकल एक्टिविटी ज्यादा करनी चाहिए। 

इस कैंप में डाइटिशियन अंजली तिवारी और डायटिशियन सुभाष यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष यादव और प्रशांत मिश्रा ने किया। डॉ. शैलेश पटेल ने वहां उपस्थित सभी महिलाओं को सम्मानित किया। 

 

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *