Breaking News

सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने जाने भवन निर्माण के विभिन्न पहलू

सुलतानपुर। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बुधवार को बिल्डिंग प्लानिंग और ड्राफ्टिंग विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वास्तुकार कौशिक बंदोपाध्याय, आईआईटी खड़गपुर और वास्तुकार अंशुल जोशी, नोएडा इस एक दिवसीय वेबिनार में बतौर विशेषज्ञ उपस्थित रहे। उन्होंने भवन निर्माण पर चर्चा करते हुए निर्माण की बुनियादी बातों और योजना के विभन्न पहलुओं के बारे में छात्रों से बात की। कार्यक्रम में एचओडी प्रोफेसर यू.के. माहेश्वरी, डॉ. एम.के. गुप्ता, प्रोफेसर एच.के. गुप्ता, प्रोफेसर प्रत्युष, प्रोफेसर रामाशीष, प्रोफेसर पी. पांडेय, प्रोफेसर शिवम, अरुण श्रीवास्तव उपस्थित थे। प्रोफेसर अनुपम वर्मा कार्यक्रम के समन्वयक थे।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *