Breaking News

स्वच्छता अभियान 2023 : एक तारीख, एक घंटा, एक साथ सफाई में जुटा पूरा सीएसए

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय की सभी संकाय सदस्य, वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में एक साथ साफ सफाई की। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि इस अवसर पर कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी संकल्प करें, कि अपने जीवन में कभी भी गंदगी नहीं फैलाएंगे और स्वच्छता में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी जीवन शैली आदतें,स्वच्छता को मजबूती देती हैं। कुलपति ने कहा कि यह सफाई कार्यक्रम एक घंटा और एक दिन का नहीं बल्कि जीवन पर्यंत चलने वाला कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से हमारे जीवन शैली को बदलने व नागरिकों के बीच जिम्मेदारियों का गहरा व्यावहारिक परिवर्तन लाने के लिए है। इस अवसर पर डॉक्टर पी.के. उपाध्याय, डॉक्टर विजय कुमार यादव, डॉक्टर सी. एल. मौर्य, डॉक्टर आर.के. यादव, डॉक्टर नौशाद खान, डॉक्टर पी.के. सिंह, डॉक्टर मुक्त गर्ग सहित सभी अधिकारी वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *