Breaking News

जन शिक्षण संस्थान : गांधी जयंती पर वितरित किए गए प्रमाण पत्र

कानपुर नगर। गाँधी जयंती के शुभ अवसर पर जन शिक्षण संस्थान, कानपुर द्वारा कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई 4.0) के अन्तर्गत संचालित एसोशिएट डाटा एण्ट्री ऑपरेटर एवं ऑफिस असिस्टेंट के 40 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ललित खन्ना, सदस्य, प्रबन्ध मण्डल जन शिक्षण संस्थान, कानपुर एवं ऑपरेशन्स हेड, यदुपति सिंहानिया आईटीआई, कमला नगर एवं दादा नगर, कानपुर द्वारा महात्मा गाँधी  के फोटो पर माल्यार्पण करने के उपरान्त संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए एक सफल कामगार बनने के मंत्र  दिये। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को भविष्य में आने वाली कठिनाईयों से अवगत भी कराया।
इस मौके पर संस्थान के निदेशक सुशील कुमार पाठक द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि यदि आप किसी संस्थान में कार्यरत होंगे तो वहाँ पर कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता है। जो सभी कामों को धैर्यता के साथ करेगा उसे भविष्य में सफल होंने से कोई नहीं रोक सकता।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से संस्थान के कमल किशोर श्रीवास्तव, डॉ. सुनील शुक्ला, रुचि गुप्ता, मनोज कुमार पाण्डेय, प्रह्ललाद तिवारी, विजय कुमार अग्निहोत्री, निशात फातिमा, शिखा शर्मा सहित संस्थान के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहें ।

About rionews24

Check Also

तकनीकी सूझबूझ और मजबूत संरचना ही है भूकंपरोधी इमारतों की असली नींव : इंजी. अनुपम वर्मा

लखनऊ। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के वास्तुकला, योजना और डिजाइन संकाय (FoAPD) द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *