Breaking News

अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का होगा भव्य आयोजन : डॉ. आनंद कुमार सिंह

कानपुर नगर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय  के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का तीन दिवसीय (दिनांक 8 से 10 अक्टूबर 2023) भव्य आयोजन किया जाएगा। कुलपति डॉक्टर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय अपने 15 कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं एटिक के माध्यम से किसानों के खेतों तक नवीनतम कृषि तकनीकी पहुंच रहा है। इसके साथ ही विभिन्न संस्थाओं, संगठनों एवं कृषि निवेश आपूर्तिकर्ताओं के साथ सहभागिता स्थापित कर कृषकों को नवीनतम तकनीकी दे रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय किसान मेले के माध्यम से कृषको एवं प्रसार कार्यकर्ताओं को कृषि शोध की नवीनतम तकनीकी, कृषि यंत्रों एवं पशु चिकित्सा विज्ञान की नवीनतम उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में उत्पाद प्रदर्शित करने हेतु 100 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे। स्टालों पर विविधीकरण,कृषि निवेश, बीज उत्पादन, जैविक नियंत्रण, सागभाजी उत्पादन और कृषि अभियंत्रण, डेयरी प्रसंस्करण, बायोटेक्नोलॉजी, गृह विज्ञान, उर्वरक आदि से संबंधित जानकारी दी जाएगी मेले में श्री अन्न आधारित मूल्य संवर्धित विभिन्न उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

मेले के दौरान तीनों दिन कृषक गोष्ठी का आयोजन किसानों को सामूहिक समस्याओं का निराकरण एवं विभिन्न विषयों पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान हेतु तकनीकी सत्र का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विगत वर्षों की भांति कृषक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेती में समस्याएं जैसे जलवायु परिवर्तन,उत्पादन में गिरावट,मृदा स्वास्थ्य में कमी आदि है। उन्होंने बताया की अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के परिपेक्ष में पोषण सुरक्षा के दृष्टिगत श्री अन्न और मिलेट्स को बढ़ावा देने हेतु इस अखिल भारतीय किसान मेला में अधिक फोकस किया जाएगा।

About rionews24

Check Also

KNIT : अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

सुल्तानपुर। कमला नेहरु प्रौधोगिकी संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *