Breaking News

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल के साथ तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त कर कानपुर का बढ़ाया मान

कानपुर। कल्याणपुर निवासी छात्रा अरुणिमा सचान ने मजबूत इच्छा शक्ति, सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत के बल पर कानपुर का मान बढ़ाया है। उन्हें रायबरेली स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के गत दिनों पहले हुए दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल के साथ ही तीन पुरुस्कारों से नवाजा गया है। अरुणिमा ने यहां से बैचलर की डिग्री हासिल की, जबकि मौजूदा समय में गांधीनगर के राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान से मास्टर इन डिजाइन की छात्रा हैं। अरुणिमा अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। 

बता दें, अरुणिमा के पिता डॉ. संजीव सचान चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक और मां विभा सिंह सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं। अरुणिमा को मेरिटोरियस स्टूडेंट गोल्ड मेडल अवार्ड, बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मेंस अवार्ड, मोस्ट इनोवेटिव यूज ऑफ मैटेरियल प्रदान किया गया। ये सम्मान निदेशक, डॉ. भारत साह, संयुक्त निदेशक, नंदन सिंह बोरा के हाथों प्राप्त हुआ।

About rionews24

Check Also

झांसी में बनेगा आधुनिक पशु चिकित्सालय, घायल और निराश्रित पशुओं को मिलेगा नया सहारा

लखनऊ। सड़क हादसों में घायल होने वाले और निराश्रित पशुओं के लिए झांसी में आधुनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *