Breaking News

कड़ी सुरक्षा के बीच मुख़्तार अंसारी को उनके पैतृक कब्रिस्तान कालीबाग में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

गाजीपुर। माफिया से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का शव कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को गाजीपुर जिले के उनके पैतृक निवास युसूफपुर मोहम्मदाबाद के निकट कालीबाग स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्‍तार अंसारी के छोटे बेटे उमर ने अपने अब्बा की मूंछों पर आखिरी बार ताव देकर उन्‍हें अलविदा किया।

बता दें, इससे पहले मुख्तार के पैतृक आवास से सुबह के समय जनाजा निकाला गया जिसमें उनके सांसद भाई अफजाल अंसारी, पुत्र उमर अंसारी और भतीजे विधायक सुहेब अंसारी समेत परिवार के सदस्य तथा समर्थक शामिल रहे।

उनके बड़े भाई एवं पूर्व विधायक सिगबतुल्लाह अंसारी समेत परिवार और रिश्‍तेदार भी जनाजे में शामिल हुए। इस दौरान भीड़ ने नारे भी लगाये। अफजाल अंसारी ने कब्रिस्‍तान पहुंचकर लोगों को समझाया कि भीड़ एकत्र न करें और शांति बनाये रखने की अपील की। बाद में भी नमाज अदा की गयी।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *