Breaking News

राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में विशिष्ट विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में विशिष्ट विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया।

-पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव, मरणोपरांत। स्वर्गीय पी. वी. नरसिम्हा राव को दिया गया भारत रत्न उनके सुपुत्र, पी. वी. प्रभाकर राव ने ग्रहण किया।

-पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह मरणोपरांत। स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को दिया गया भारत रत्न उनके पौत्र जयंत चौधरी ने ग्रहण किया।

-डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन मरणोपरांत। स्वर्गीय डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को दिया गया भारत रत्न उनकी सुपुत्री डॉ. नित्या राव ने ग्रहण किया।

-कर्पूरी ठाकुर मरणोपरांत। स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को दिया गया भारत रत्न उनके सुपुत्र रामनाथ ठाकुर ने ग्रहण किया।

About rionews24

Check Also

भारत में हेल्थकेयर इनोवेशन में तेजी लाने के लिए आईआईटी कानपुर और ब्लॉकचेन फॉर इम्पैक्ट ने की साझेदारी

आईआईटी कानपुर और ब्लॉकचेन फॉर इम्पैक्ट ने भारत में हेल्थकेयर इनोवेशन में तेजी लाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *