Breaking News

राजकीय पॉलीटेक्निक में टैबलेट वितरण कार्यक्रम के साथ स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

लखनऊ। राजकीय पॉलीटेक्निक में मंगलवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम में सभी विभागों के छात्र छात्राओं को टैबलेट भी वितरित किए गए। मुख्य अतिथि पार्षद पूजा केशरवानी के प्रतिनिधि भाजपा नेता सूरज केशरवानी और संस्था के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष कंप्यूटर संदीप कुमार, विभागाध्यक्ष मैकेनिकल प्रदीप कुमार, विभागाध्यक्ष सिविल रवि सचान, विभागाध्यक्ष मास कम्युनिकेशन निशा यादव ने छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। विभिन्न विभागों सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मास कम्युनिकेशन, कम्प्यूटर साइंस, आर्किटेक्चर, प्लास्टिक मोल्ड टेक्नोलॉजी के 1394 छात्र छात्राओं को टैबलेट दिए गए।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय पॉलीटेक्निक में स्लोगन और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। व्याख्याता मास कम्युनिकेशन डॉ. नीरज कुमार ने बताया कि काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों और एनसीसी के छात्र छात्राओं झंडा गीत का गायन भी किया गया। इस अवसर पर संस्था का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *