Breaking News

सीएम योगी कल करेंगे कंपोजिट एवं अभ्युदय विद्यालयों का शिलान्यास, शिक्षकों का होगा सम्मान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 38 सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालयों व 67 अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का शिलान्यास करेंगे। इससे बच्चों को बाल वाटिका से इंटर तक की पढ़ाई की सुविधा एक ही परिसर में मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निपुण आंकलन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच शिक्षकों व बीईओ को सम्मानित करेंगे। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में दिए जाने वाले 51667 टैबलेट वितरण की शुरुआत, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के बाद इनका शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम में सीएम प्रतीक स्वरूप पांच, पांच प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को इसके लिए प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इसके साथ ही 3 से 12 के छात्रों के निपुण आंकलन के लिए निपुण प्लस ऐप की शुरुआत करेंगे। सत्र 2025-26 के लिए बच्चों को ड्रेस, बैग, जूता मोजा, स्वेटर के लिए दी जाने वाली 1200 रुपए प्रति छात्र राशि का डीबीटी करेंगे। इस अवसर पर 139 उच्चीकृत केजीबीवी के भवनों व डारमेट्री का लोकार्पण, एससीईआरटी की किताबों सारथी व अनुरूपण का विमोचन भी करेंगे।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *