Breaking News

प्रधानमंत्री ने थाईलैंड की राजमाता महारानी सिरीकित के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली। थाईलैंड की राजमाता महारानी सिरीकित का निधन हो गया। उन्होंने 93 की उम्र में बैंकाक के अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज थाईलैंड की राजमाता, महारानी सिरीकित के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में, प्रधानमंत्री ने जनसेवा के प्रति महारानी के आजीवन समर्पण को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी विरासत दुनिया भर की पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा:

“थाईलैंड की राजमाता, महामहिम महारानी सिरीकित के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। जनसेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। इस गहन शोक की घड़ी में मैं महामहिम नरेश, शाही परिवार के सदस्यों और थाईलैंड के लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”(PIB)

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *