Breaking News

आईआईटी कानपुर 2 नवंबर को मनाएगा 66 वां स्थापना दिवस, आदिल जैनुलभाई होंगे मुख्य अतिथि

कानपुर नगर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), 2 नवंबर 2025 को अपना 66वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। यह आयोजन शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में छह दशकों से अधिक की सफलता का प्रतीक होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदिल जैनुलभाई, चेयरपर्सन, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, आईआईटी रोपड़ और आईआईटी गोवा, शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आदिल जैनुलभाई, आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से होगी। इस अवसर पर प्रो. ब्रज भूषण (उप-निदेशक), प्रो. अमेय करकरे (डीन, रिसोर्सेज एंड एलुमनाई), प्रो. जितेंद्र के. बेरा (डीन, फैकल्टी अफेयर्स) सहित अन्य गणमान्य अतिथि, संकाय सदस्य, छात्र, कर्मचारी और अतिथि उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल , निदेशक, आईआईटी कानपुर ने कहा, ‘स्थापना दिवस आईआईटी कानपुर की शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामाजिक प्रभाव की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह नवाचार की हमारी धरोहर का उत्सव मनाने और मानवता को निरंतर ज्ञान का लाभ पहुँचाने वाले हमारे दृष्टिकोण को पुष्ट करने का अवसर है। हमें आदिल जैनुलभाई का अपने मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है तथा हम अपने पूर्व छात्रों एवं योगदानकर्ताओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाने के लिए उत्सुक हैं जो संस्थान को गौरवान्वित करते रहते हैं।’

दो दिन के इस समारोह की शुरुआत 1 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या से होगी, जिसमें सुमित सिंह की मनमोहक सितार वादन प्रस्तुति दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगी।

2 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों – जैसे इंस्टीट्यूट फेलो, डिस्टिंग्विश्ड एलुमनाई अवार्ड, डिस्टिंग्विश्ड सर्विस अवार्ड और यंग एलुमनाई अवार्ड – के अंतर्गत 21 पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट उपलब्धियों, नेतृत्व क्षमता और संस्थान तथा समाज में दिए गए योगदान की सराहना के रूप में प्रदान किया जाएगा।

फाउंडेशन डे समारोह का समापन प्रो. ब्रज भूषण (उप-निदेशक, आईआईटी कानपुर) के धन्यवाद ज्ञापन और फिर राष्ट्रीय गान के साथ किया जाएगा। यह कार्यक्रम आईआईटी कानपुर की उत्कृष्टता और नवाचार की शानदार यात्रा को दर्शाता है।  

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *