Breaking News

सहारा शहर की जमीन पर बन सकता है नया विधान भवन, एलडीए ने भेजी रिपोर्ट

लखनऊ। यूपी का नया विधान भवन बनाने की काफी समय से चर्चा चल रही है। अटकलों के मुताबिक़ पॉश एरिया गोमती नगर स्थित सहारा शहर की जमीन पर नया विधान भवन बनेगा। इन अटकलों को अब एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) की एक कवायद ने और हवा दे दी है। शासन के निर्देश पर एलडीए ने इस जमीन की पैमाइश और सर्वे पूरा कर रिपोर्ट भेज दी है।

सूत्रों के मुताबिक सहारा शहर की करीब 245 एकड़ जमीन में से सरकार को नया विधान भवन बनाने के लिए लगभग 200 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। बताया जा रहा है कि इसी वजह से शासन स्तर पर यहां नया विधान भवन बनाने की संभावनाएं गंभीरता से तलाशी जा रही हैं।

जानकारों का कहना है कि एक महीने पहले नगर निगम द्वारा सहारा शहर की लीज निरस्त किए जाने के बाद से ही इस जमीन को लेकर हलचल बढ़ गई थी। एलडीए के एक अधिकारी के मुताबिक सहारा शहर के कब्जे वाली कुल 245 एकड़ में से करीब 130 एकड़ जमीन नगर निगम के पास थी। इसे एलडीए ने विभिन्न विकास योजनाओं में ली गई जमीन के बदले नगर निगम को दी थी। यह हस्तांतरण केवल एक पत्र के आधार पर किया गया था। रिकॉर्ड में अब भी एलडीए का ही नाम दर्ज है।

हालांकि, सहारा समूह ने लीज निरस्तीकरण के खिलाफ अदालत का रुख किया है। मामला न्यायालय में लंबित होने के चलते एलडीए के अधिकारी इस पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि यदि कानूनी अड़चन दूर हो गईं, तो सहारा शहर की इस विशाल जमीन पर राज्य की राजनीति का नया केंद्र यानी नया विधान भवन बन सकता है।

About rionews24

Check Also

मुख्यमंत्री योगी ने किया अस्पताल का उद्घाटन, बोले अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में 200 करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *