Breaking News

KNIT में कंक्रीट क्यूब स्ट्रेंथ के पूर्वानुमान पर पायथन कार्यशाला

विद्यार्थियों को सिविल इंजीनियरिंग में डेटा आधारित मॉडलिंग और मशीन लर्निंग की दी गई जानकारी

सुल्तानपुर कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (KNIT), सुल्तानपुर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में गुरुवार को “Prediction of Concrete Cube Strength by Python” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। Workshop Series के तहत यह दूसरी कार्यशाला थी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पायथन के माध्यम से सिविल इंजीनियरिंग की समस्याओं के समाधान और डेटा आधारित पूर्वानुमान की तकनीक से परिचित कराना रहा।

कार्यशाला के वक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. राज श्रीवास्तव रहे, जबकि कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर प्रो. अनुपम वर्मा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. बिपिन प्रजापति के स्वागत एवं संबोधन से हुआ।

सत्र में विद्यार्थियों को Google Colab के माध्यम से पायथन कोड तैयार करने और लागू करने की प्रक्रिया समझाई गई। विशेषज्ञ ने Libraries Import करने, Dataset Load करने, Data Features तैयार करने, Model Train करने तथा उसकी Performance और Predictions का Evaluation करने के चरणों की जानकारी दी। इसके बाद नए इनपुट के आधार पर Concrete Cube Strength का पूर्वानुमान लगाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

प्रो. अनुपम वर्मा ने कहा कि सिविल इंजीनियरिंग में पायथन का प्रयोग विद्यार्थियों को जटिल समस्याओं के विश्लेषण, स्वचालन और डेटा आधारित समाधान विकसित करने में सक्षम बनाएगा। उन्होंने द्वितीय वर्ष से अंतिम वर्ष तक प्रयोगशाला विस्तार के लिए पायथन के विभिन्न उपयोगी डोमेन की जानकारी भी दी।

विभागाध्यक्ष डॉ. बिपिन प्रजापति ने कहा कि सिविल इंजीनियरिंग में आधुनिक तकनीकों का समावेश समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यशाला को विद्यार्थियों को उद्योग की बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में उपयोगी बताया।

सिविल इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से इस कार्य के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. पी. गंगवार के सहयोग एवं सहकारिता के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यशाला में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में डॉ. यू. के. माहेश्वरी, प्रो. रुचिन अग्रवाल, प्रो. हरेंद्र गुप्ता, प्रो. शिवम् श्रीवास्तव, प्रो. विकास गौतम, प्रो. चत्रभुज, प्रो. शुभ्रा उपाध्याय उपस्थित रहे।

About rionews24

Check Also

भारत में पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी, 2027 में मुंबई-वडोदरा में होगा मुकाबला

नई दिल्ली। महिला क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। ICC महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *